विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया

ब्यावरा। नगर के निर्विन्ध्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया.

महाविद्यालय के संचालक कुलदीप सक्सेना ने विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एनएसएस स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया. महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई. श्रमदान कर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई. महाविद्यालय प्रबंधक मनीष भटनागर द्वारा उत्साह के साथ सेवा पखवाड़ा मनाए जाने का आव्हान किया गया.

Next Post

पंखा में उतरा बिजली करंट, मॉ एवं मासूम बेटा की मौत

Thu Sep 25 , 2025
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के भाऊखांड़ गांव में एक परिवार के महिला व 4 साल का मासूम बालक को बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना आज दिन गुरूवार की सुबह 8 बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार बसोर दो पत्नियों को […]

You May Like