
खंडवा। डिगरिस गांव में आधी रात को हुई पत्नी सविता की हत्या का मास्टरमाइंड उसका पति महेंद्र पटेल निकला। पुलिस ने 24 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया। महेंद्र ने पत्नी से त्रस्त होकर तीन लोगों को 1 लाख रुपए में सुपारी दी, जिसमें 10 हजार रुपए एडवांस भी शामिल थे। पत्नी पर 35 वार किए गए, लेकिन पति के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। महेंद्र ने हत्या को लूट का रूप देने की कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसे झूठ साबित किया। मुखबिर की सूचना पर हेमंत उर्फ कान्हा और आर्यन को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी राजेन्द्र अभी फरार है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, कपड़े और एडवांस राशि बरामद कर कार्रवाई की। एसपी मनोज कुमार राय ने पुलिस टीम की सराहना की और 10,000 रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की। आरोपी क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या की योजना बना चुका था।
