
विदिशा। आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना का दिन है। इसी क्रम में विदिशा के विभिन्न स्थानों पर भी प्रतिमाओं को ले जाया गया। इस दौरान बजरिया स्थित खाई रोड पर मां दुर्गा की प्रतिमा ले जाने के समय कुछ छोटे बच्चों ने पत्थर फेंक दिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विदिशा के सीएसपी ने बताया कि यह छोटे बच्चों द्वारा खेल-खेल में किया गया कृत्य था, जिसमें प्रतिमा हल्की-सी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन कोई बड़ा मामला नहीं है। पुलिस पूरी तरह से जांच कर रही है और जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
वहीं, हिंदू उत्सव समिति विदिशा के जिला अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों द्वारा यह कार्य खेल-खेल में किया गया था। छात्रों से भी इस मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि यह घटना किसी समुदाय विशेष के कारण नहीं हुई और कोई बड़ी घटना नहीं है।
