गोलीकांड का 20 हजार रूपयें का फरार ईनामी आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की गिरफ्तार

फरारी के दौरान आरोपी की सहायता करने वाला आरोपी भी बंदी और वाहन जप्त

नीमच। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस थाना नीमच सिटी की गठित संयुक्त विशेष पुलिस टीम द्वारा समाजसेवी अशोक अरोरा पर जानलेवा हमला करवाने में शामिल 20 हजार रूपयें के फरार ईनामी आरोपी अर्पित ंसिंहल उर्फ लक्की एवं फरार आरोपी को फरारी के दौरान सुविधायें मुहैया करवाने वाले आरोपी अंकित कुमावत निवासी भाटखेड़ा को गिरफ्तार कर फरारी के दौरान प्रयुक्त आरोपी के वाहन फारच्यूनर को जप्त करनें में सफलता प्राप्त की गई है।

दिनांक 04.02.24 को सुचना प्राप्त हुई थी कि नीमच शहर के व्यस्ततम मार्ग सिटीलाईट फर्नीचर के पास चौपड़ा चौराहा के पास अज्ञात हमलावरो द्वारा किसी पर अंधाधुध फायरिंग की है जिसमे ं एक व्यक्ति मौके पर घायल हो गया है। सुचना की तस्दीक मे मौके पर जाकर देखते तथा जानकारी प्राप्त करते पाया कि नीमच के व्यवसायी अशोक पिता स्व. कश्मिरीलाल अरोरा अपनी वाल्वो कार क्रं. डीडी-02-जी-1100 से जा रहे थें , जैसे ही वह अपनी कार से सिटीलाईट फर्नीचर के यहां पहुंचे की रांग साईड से काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी-44-सीबी-2430 तेजी से आई और वाल्वो कार के सामने अड़ा दी एवं उसमे से चार लोग उतरे और चारों ने अशोक अरोरा को जान से मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी जिससे अशोक अरोरा को गोली लगी और वह घायल हो गये।

अशोक अरोरा की जान माल की सुरक्षा हेतु उनके साथ नारायणसिंह नाम का व्यक्ति दुसरे वाहन से साथ चल रहा था जिसके द्वारा लायसेंसी बन्दुक से आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की गई। जिसके चलते तीन आरोपी हथियार लेकर मौके पर गाड़ी छोडकर भाग गये और एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर गया। उक्त घटना की सुचना फरियादी नारायण सिंह द्वारा थानें पर दी गयी जिस पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्र 43/24 धारा 307, 341 भादवि व 25,27 आम्र्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त प्रकरण में 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 02 फरार आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की निवासी नीमच तथा सलीम माण्ड़ा निवासी मदारपुरा जिला मंदसौर घटना दिनांक से फरार चल रहे थें।

आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा रूपयें 20 हजार का तथा आरोपी सलीम माण्ड़ा पर रूपयें 5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना नीमच सिटी की संयुक्त टीम बनाई। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र के आधार पर खाटू श्याम, जयपुर, दिल्ली, चण्ड़ीगढ़, शिमला, मनाली, लुधियाना, इन्दौर, दाहोद तक विशेष पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी हेतु दबिशे दी गई।

आरोपी लगातार अपने छिपने के ठिकाने बदलता रहा। दिनांक 27.05.24 को विशेष पुलिस टीम द्वारा इनपूट के आधार पर आरोपी अर्पित सिंहल उर्फ लक्की को अपने दोस्त अंकित कुमावत के साथ अपने फारच्यूनर वाहन से इन्दौर से नीमच आते समय चल्दू से गिरफ्तार किया गया।

Next Post

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 से अधिक हुई

Mon May 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पोर्ट मोरेस्बी, (वार्ता) प्रशांत महासागरीय देश पापुआ न्यू गिनी के एंगा प्रांत में शुक्रवार को भीषण भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 से अधिक हो गयी है। राष्ट्रीय आपदा केंद्र (एनडीसी) ने इसकी पुष्टि की […]

You May Like