महिला बैंक कर्मचारी की संदिग्ध मौत

भोपाल।अयोध्या नगर में रहने वाली एक बैंक की महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतका के पास से कोई भी सुसाइड़ नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस जानकारी के अनुसार मृतका हर्षिता कौर उम्र 32 वर्ष इंडसइंड बैंक में कर्मचारी थी. घर के ही एक कमरे में फांसी के फंदे पर हर्षिता को झूलते हुए देख कर उसके भाई ने देखा तो उसे उताकर कर तुरंत ही नजदीकी अस्पताल पहुंचा. जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. पुलिस जानकारी में अबतक यह सामने आया है कि हर्षिता पिछले तीन दिनों से अपने घर के एक कमरे में अकेली रह रही थी. गुरूवार को अचानक उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस जानकारी के अनुसार मृतका का पूरा परिवार क्षेत्र में निवास करता है. पिता रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है, जबकि उसकी बहन और भाई भी अपने जाब में है. परिवार को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं है. मृतका के परिजनों के भी इस तरह से जान देने का कारण पता नहीं चल सका है. अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सीबीआई ने फरार चंदन तस्कर को गिरफ्तार किया

Fri Sep 19 , 2025
भोपाल। सीबीआई चंदन की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. फरार आरोपी राजकुमार शर्मा को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मप्र के धामनोद वन क्षेत्र से 15350.55 किलोग्राम चंदन (पेरोकार्पस सैंटालिनस) की तस्करी के मामले में वांछित था. मप्र सरकार के संदर्भ पर […]

You May Like