सिवनी में रुक रुक कर हुई बारिश भीमगढ़ संजय सरोवर के 4 गेट खोले 

सिवनी। जिले में रुक रुककर हो रही बारिश से नदी नाले पुल पुलिया लबालब हो गए हैं। और रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। बारिश के कारण छपारा में स्थित भीमगढ़ संजय सरोवर बांध के चार गेट खोलकर सुबह से पानी छोड़ा जा रहा है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री उदय मर्सकोले ने जानकारी देते हुए बताया कि बांध में लगातार जल की आवक हो रही है। जिसके चलते आज दोपहर 3 बजे बांध के चार गेट खोल कर लगभग 21000 घन फिट प्रति सेकंड की दर से वैनगंगा नदी में पानी छोड़ा गया है और निचले इलाकों में सतर्कता को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। भीमगढ़ संजय सरोवर बांध के गेट खोले जाने के बाद बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया भंडारा में वैनगंगा नदी में छोड़े गए पानी का असर देखने को मिलता है जिसको लेकर बालाघाट और गोंदिया में भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने जिले के लोगो से अपील की है कि यदि नदी नाले पुल पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा हो तो उसे पार न करें। और सावधानी बरतें।

भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून से अब तक 1226.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

तहसीलवार वर्षा की प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक तहसील सिवनी में 1035.8 मि.मी, कुरई में 958.0 मि.मी., बरघाट में 1154.3 मि.मी., केवलारी में 1452.4 मि.मी., छपारा 1106.5 मि.मी, लखनादौन में 1164.0 मिमी, धनौरा में 1164.9 मिमी एवं घंसौर में 1774.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 9809.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है

Next Post

खनिज रेत का अवैध परिवहन करते दो वाहन जब्त

Wed Sep 17 , 2025
नीमच। खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिह डावर एवं टीम द्वारा बुधवार को उत्ख नन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध जावद क्षेत्र में कार्यवाही कर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डाहरण का निवारण) नियम 2022 के तहत जप्त किया गया हैं। उक्त […]

You May Like

Play sound