
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत नर्मदा नगर में पति ने पत्नी पर बका से यह कहते हुए चार वार कर दिए कि तू मुझे रोज प्रताड़ित करती हैं। बीच बचाव करने आई बेटी पर भी हमला किया। घायलों को विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहॉ से घायलों के परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए।
पुलिस ने बताया कि श्रीमति सोनी गुप्ता 45 वर्ष निवासी सोनू किराना स्टोर नर्मदा नगर थाना गोहलपुर ने बताया कि वह अपने मोबाईल में बैलेस डलवाने अपनी लडकी के साथ नवीन मोबाइल सोनू किराना के पास गई थी, रात 09.30 बजे वापस घर अपनी बेटी के साथ आई तो पति जगदीश गुप्ता जो घर पर थे अन्दर से दरवाजा बंद किये हुये थे, हम लोगो ने दरवाजा खटखटाये, पति दस मिनट बाद दरवाजा खोले तो उसने देर से दरवाजा खोलने का कारण पूछा तो पति जगदीश गुप्ता इसी बात पर से नाराज होकर बोले तू मुझे रोज प्रताड़ित करती है, जान से मार दूंगा तो वह ऊपर कमरे में चली गई। पति नीचे से बका लेकर ऊपर आया एवं जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला कर उसके पेट, सीने, हाथ, सिर में चोटें पहुंचा दी, बेटी द्वारा बीच बचाव करते समय उसे भी बांए हाथ की भुजा में बका से चोट लगी है।
