देवास में फिर जुए का अड्डा पकड़ा, 11 जुआरी गिरफ्तार

देवास। कोतवाली पुलिस ने माता टेकरी रोड क्षेत्र में एक बार फिर जुआ खेलते 11 लोगों को रंगे हाथों पकड़कर कार्रवाई की।

चार दिन पहले इसी इलाके में देर रात पुलिस ने दबिश देकर 19 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। अब आज दिनदहाड़े फिर से छापामार कार्रवाई कर 11 जुआरी पकड़े गए।

पुलिस ने मौके से 5400 नगद और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लगातार हो रही कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जुए के अड्डों पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी।

Next Post

अनियमितता पाए जाने पर मेडिकल स्टोर सील

Sat Sep 13 , 2025
सागर।सागर जिले के केसली के ग्राम सहजपुर में संचालित राजेश मेडीकल स्टोर संचालक जिनेन्द्र जैन के मेडीकल स्टोर की जाँच तहसीलदार केसली, बी.एम.ओ. केसली, राजस्व निरीक्षक केसली, हल्का पटवारी सहजपुर, डॉक्टर विकास अग्रवाल सहजपुर व अन्य स्टाफ के साथ मेडीकल संचालित होने के दस्तावेज व मेडीकल में उपलब्ध दवाईयों का […]

You May Like