नाबालिग के दुष्कर्मी को भेजा जेल

भैरूंदा. गोपालपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनों के सुर्पुद किया. वहीं अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जेल भेजा गया. फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने बालिका को आरोपी धर्मेन्द्र ककोडिय़ा के कब्जे से बरामद किया. पीडि़ता ने आरोपी धर्मेन्द्र पर भोपाल ले जाकर उससे दुष्कर्म करना बताया. आरोपी धर्मेन्द्र ककोडिय़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से आरोपी का जेल भेजा गया है.

Next Post

फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना प्राथमिकता

Sat Sep 13 , 2025
सीहोर।सांसद आलोक शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक ग्राम, मंडल तथा जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की […]

You May Like