सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा लक्ष्य सेमीफाइनल में

हांगकांग, 12 सितम्बर (वार्ता) सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी तथा लक्ष्य सेन ली-निंग हांगकांग ओपन 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

इस भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप के खिलाफ पहला गेम 21-14 से जीता, लेकिन दूसरे गेम में 20-22 से मामूली अंतर से हार गए। उन्होंने निर्णायक गेम में वापसी करते हुए 21-16 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

अब भारतीय जोड़ी का सामना चीनी ताइपे के चेन चेंग कुआन और लिन बिंग-वेई से होगा।

इस बीच पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने हमवतन आयुष शेट्टी को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अखिल भारतीय क्वार्टर फाइनल में, लक्ष्य सेन ने पहला गेम 21-16 से जीता, जबकि शेट्टी ने दूसरा गेम 21-17 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। पूर्व विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता लक्ष्य ने अंतिम गेम में 21-13 से दबदबा बनाया और 66 मिनट में मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

 

 

Next Post

किसान चिंता न करें प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे 

Fri Sep 12 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि से जहाँ भी फसलों को नुकसान हुआ है, वहाँ हर खेत का सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसान भाई चिंता न करें, राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को रतलाम जिले की सैलाना […]

You May Like

मनोरंजन