चार दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

इंदौर: बेटमा क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे पर देर रात भीषण आग ने एक साथ चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. अचानक उठी लपटों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड की तीन दमकलों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया.

जानकारी के मुताबिक आधी रात करीब 12 बजे डिस्पोजल, टायर, ऑटो पार्ट्स और गैरेज की दुकानों से धुआं उठना शुरू हुआ. देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया. सूचना मिलते ही बेटमा फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लपटें बढ़ने पर पीथमपुर से भी दमकल को बुलाना पड़ा.

करीब एक घंटे की मशक्कत और पांच हजार लीटर से अधिक पानी की बौछार के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की वजह बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होना प्रतीत हो रही है. आग बुझाने में पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया. हादसे में दुकानदारों का लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है.

Next Post

कनाडिया पहाड़ी पर बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीजन गार्डन

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर: कनाडिया गांव की पहाड़ी पर प्रदेश का पहला ऑक्सीजन गार्डन विकसित होगा। यहां एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। 14 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे. जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने स्थल का निरीक्षण […]

You May Like

मनोरंजन