रतलाम: जिले में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तल्ख धूप और पूरे दिन लू चलने से लोग परेशान रहे। जहां-तहां लोगों ने राहत के लिए छाए का सहारा लिया और शीतल पेय का सेवन किया। आगामी 5 से 7 दिन तक सूरज से बचने में राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। चार दिन के बाद नौतपा भी शुरू हो जाएगा इस बार तो वह भी खूब तपेगा और आमजन को तप आएगा।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। न्यूनतम तापमान भी बढकऱ 29.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग में प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है आगामी चार दिनों तक तापमान लगातार बढ़ेगा। 25 मई से नौतपा भी शुरू हो जाएगा। इसलिए आगामी 5 से 7 दिन तक राहत मिलना मुश्किल है। गर्मी में गर्म हवा चलने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। वाहन चलाना हुआ मुश्किल
दोपहर में बाजार में दो पहिया वाहन से आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहने हुए कपड़े भी शरीर पर गरमाई दे रहे थे। ऐसे में वाहन चलाना काफी मुश्किल था। ब्रेक और क्लच का लीवर दबाने में उंगलियां झुलस रही थी।
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email शाजापुर: आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक कटिंग का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से दो युवक ट्रक पर चढ़कर उसमें से […]