फिरोजपुर में सात किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

जालंधर 31 अगस्त (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिरोजपुर में हेरोइन की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि खुफिया शाखा से मिली ठोस सूचना के आधार पर, बीएसएफ के जवानों ने शनिवार को योजनाबद्ध तरीके से संदिग्ध रास्ते पर नाका लगाया। उन्होंने कहा कि जैसे ही टीम ने एक संदिग्ध बाइक को आते देखा और उसे रुकने का इशारा किया, सवार ने मौके से भागने की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को सफलतापूर्वक पकड़ लिया, जो एक नार्को तस्कर निकला। उसके पास से एक बड़े प्लास्टिक बैग की तलाशी लेने पर, संदिग्ध हेरोइन के 14 छोटे पैकेट (कुल वजन लगभग 07 किलोग्राम) बरामद हुए।

पकड़ा गया तस्कर फिरोजपुर के टिंडीवाला गाँव का निवासी है। जाँच के दौरान उसके खुलासे के आधार पर, आने वाले दिनों में कुछ और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी की उम्मीद है।

 

Next Post

गोआ में 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा वेव्स फिल्म बाजार

Sun Aug 31 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) वेव्स फिल्म बाजार का आयोजन गोआ में 20 से 24 नवंबर को तक किया जायेगा। वेव्स फिल्म बाजार, दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा फिल्म बाजार और भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म आउटरीच का एक अभिन्न अंग है, जिसने 19वें संस्करण में आधिकारिक तौर पर अपने को-प्रोडक्शन मार्केट के […]

You May Like