
रायसेन।शहर सहित जिले में शनिवार को भादौ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर महिलाओं ने संतान सप्तमी का व्रत रखा। इस अवसर पर उन्होंने एकत्रित होकर देवाधिदेव भगवान शिवजी और पार्वती जी की पूजा पूरे विधि विधान से की ।और अपने संतान की लंबी उम्र की कामना की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने माता पार्वती और शिवजी को पकवानों का भोग अर्पित किया और कई माताएं मंदिरों में भी पहुंचीं। पटेल कॉलोनी की निवासी मीनाक्षी दुबे ताजपुर रोड़ निवासी वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार संतान सप्तमी का व्रत संतान की लंबी आयु, खुशहाली, समृद्धि और अच्छी सेहत के लिए किया जाता है।उन्होंने इस दिन विशेष रूप से भगवान शिवजी और पार्वती जी की पूजा की और व्रत को संतान प्राप्ति के लिए भी उत्तम बताया।
महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत….
शनिवार को महिलाओं ने संतान सप्तमी का पर्व मनाया। महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र के लिए पूजन कर व्रत रखा। महिलाओं ने बताया कि हिन्दू व्रत-त्योहारों में संतान सप्तमी को एक जरूरी व्रत माना जाता है। इसे हर मां नए संतान प्राप्ति के लिए,उसकी तरक्की और उसकी लंबी उम्र के लिए करती हैं।कई लोग इसे मुक्ताभरण व्रत और ललिता सप्तमी व्रत के नाम से भी जानते हैं। संतान सप्तमी के दिन भगवान सूर्य और शंकर-पार्वती की पूजा की जाती है।
