कज़ाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीएनडीयू के आठ निशानेबाजों ने पदक जीते – A

अमृतसर, 29 अगस्त (वार्ता) गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के आठ निशानेबाजों ने 16 से 30 अगस्त तक कज़ाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए पदक जीतकर गौरवान्वित किया है।
विश्वविद्यालय के निशानेबाजों ने किसी भी एक विश्वविद्यालय के निशानेबाजों द्वारा जीते गये सर्वाधिक पदकों को हासिल करके इतिहास रच दिया, जिसमें पांच व्यक्तिगत स्वर्ण, छह टीम स्वर्ण, एक मिश्रित टीम स्वर्ण, एक टीम रजत, एक व्यक्तिगत रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं, जो वास्तव में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। जीएनडीयू द्वारा शुक्रवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार पदक विजेताओं में नीरू, अभिनव शॉ, एड्रियन कर्माकर और सिफ्ट कौर समरा ने ट्रैप शूटिंग, 10 मीटर के अंतर्गत व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किये। राइफल, जूनियर 50 मीटर 3पी राइफल और 50 मीटर 3पी राइफल, ऐश्वर्या प्रताप तोमर ने 50 मीटर 3पी राइफल व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत पदक जीते, हरमेहर सिंह लाली ने मिश्रित टीम, व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किये, जबकि आशी चौकसे और उमेश चौधरी ने 50 मीटर 3पी राइफल टीम और जूनियर फ्री पिस्टल 50 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। एड्रियन करमाकर ने जूनियर 50 मीटर 3पी राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया, जो विश्वविद्यालय और राष्ट्र के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह, कुलपति ने निशानेबाजों को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया, रजिस्ट्रार, और प्रो. (डॉ.) हरविंदर सिंह सैनी, डीन छात्र कल्याण ने भी इस शानदार उपलब्धि पर अपनी शुभकामनायें व्यक्त कीं, जबकि खेल निदेशक डॉ. कंवर मनदीप सिंह ने निशानेबाजों के अथक प्रयासों की सराहना की और इस सफलता को संभव बनाने में उनके सहयोग के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय शूटिंग कोच सुश्री राजविंदर कौर ने भी खिलाड़ियों को उनके अनुशासित और समर्पित प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Next Post

डायमंड लीग फाइनल में नीरज चोपड़ा रहे दूसरे स्थान पर

Fri Aug 29 , 2025
ज्यूरिख (स्वीट्जरलैंड) 29 अगस्त (वार्ता) डायमंड लीग फाइनल 2025 के पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के नीरज चोपड़ा ने 85.01 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर का थ्रो कर खिताब अपने नाम किया। लेट्ज़िग्रुंड स्टेडियम में हुए मुकाबले […]

You May Like