मध्यप्रदेश को नंबर 1 खेल राज्य बनाने का संकल्प 

भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पुष्पांजलि अर्पित कर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ध्यानचंद का जीवन साहस, अनुशासन और खेल भावना का प्रतीक है, जो सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों का वातावरण बदला है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों ने खिलाड़ियों को नई पहचान दी है। आज भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मध्यप्रदेश की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं और अकादमियों के कारण प्रदेश अब शीर्ष तीन खेल राज्यों में है, और लक्ष्य इसे नंबर 1 राज्य बनाना है।

उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अगले तीन माह में कम से कम 10 लोगों को खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित करें, ताकि यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सके। सारंग ने एक घंटा खेल मैदान में थीम के तहत रस्साकशी में भाग लिया और अन्य खेलों का अवलोकन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में 31 अगस्त तक भोपाल में सेमिनार, फुटबॉल मैच और संडे ऑन साइकिल रैली जैसे आयोजन किए जाएंगे।

Next Post

CS अनुराग जैन ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट

Fri Aug 29 , 2025
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल से आज शुक्रवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राजभवन में मुलाकात की। इस अवसर पर जैन ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल पटेल ने मुख्य सचिव को आगामी एक वर्ष के कार्यकाल विस्तार पर शुभकामनाएं दीं। शासन द्वारा अनुराग जैन के कार्यकाल […]

You May Like