भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम से मिली 1-4 से हार

एंटवर्प 24 मई (वार्ता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के यूरोप चरण के अपने दूसरे मुकाबले में बेल्जियम के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

आज यहां खेले गये मुकाबले में शुरुआत से ही बेल्जियम ने मजबूत भारतीय रक्षापंक्ति पर आक्रामक रूख बनाये रखा।

पहले क्वार्टर का आधा समय बीत जाने के बाद भारतीय टीम ने दाहिनी ओर से कुछ हमलों के साथ बेल्जियम को उसके हाफ में धकेलते हुए मैच में गति बनाने का प्रयास किया।

दोनों ही टीमें एक-दूसरे की रक्षापंक्ति को तोड़ने में असमर्थ रहीं और पहला क्वार्टर शून्य गोल पर समाप्त हुआ।

दोनों टीमों ने दूसरे क्वार्टर की अच्छी शुरुआत की।

इस क्वार्टर के पहले तीन मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसे गोल में नहीं बदल सका, क्योंकि हरमनप्रीत के शॉट को बेल्जियम के गोलकीपर ने रोक दिया।

हालांकि, आठ मिनट शेष रहने पर, फेलिक्स डेनेयर (22वें मिनट में) गोल करते हुए बेल्जियम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
उन्होंने भारत के डी के अंदर जगह बनाते हुए एक मैदानी गोल किया।

बार-बार हमलों की कोशिशों के बावजूद, भारत हाफ टाइम तक गोल की बराबरी करने में असफल रहा।

हाफ टाइम के बाद भारत ने आक्रामक खेल शुरू किया, लेकिन बेल्जियम के डिफेंस को तोड़ना काफी मुश्किल रहा।

तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें काफी आक्रामक नजर आईं, लेकिन बेल्जियम पेनल्टी कॉर्नर को सफलतापूर्वक गोल में बदलने में सफल रहा और उनके लिए अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (34वें मिनट में) ने गोल करते हुए बढ़त को दोगुना कर दिया।

तीसरे क्वार्टर के अंत में बेल्जियम ने भारत पर 2-0 से बढ़त बना ली।

मैच के अंतिम 15 मिनट में भारत ने तेजी से मौके ढूंढने शुरू कर दिए।
लेकिन बेल्जियम एकबार फिर गोल करने में कामयाब रहा।

सेड्रिक चार्लियर (49वें मिनट में) ने एक शानदार मैदानी गोल दागते हुए अपनी टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

मैच खत्म होने में पांच मिनट बाकी रहने पर, अभिषेक (55वें मिनट में) भारत के लिए पहला गोल किया।

इसके बाद मैच के अंतिम मिनट में बेल्जियम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स (60वें मिनट में) ने गोल में बदल दिया।

इसी के साथ इस मैच को बेल्जियम ने 4-1 से जीत लिया।

इस हार के बाद भारत लीग में 10 मैचों में 17 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
बेल्जियम इतने ही मैचों में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 25 मई को बेल्जियम से मुकाबला करेगी।

Next Post

विकास की दिशा में उज्जैनवासियों ने प्रस्तुत किया सांप्रदायिक सौहार्द का उल्लेखनीय उदाहरण

Fri May 24 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन, 24 मई  मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के केडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए आपसी सामंजस्य एवं समन्वय से शांतिपूर्वक धार्मिक स्थलों को लोगों द्वारा स्वेच्छा से हटाना विकास की दिशा में सांप्रदायिक सौहार्द का उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत […]

You May Like

मनोरंजन