हत्या के प्रयास में फरार गब्बर चिकना के बेटों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को जूनी इंदौर पुलिस ने दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों में कुख्यात गुंडे गब्बर चिकना के दोनों बेटे भी शामिल हैं, जो अपने पिता की तरह अपराध की दुनिया में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे थे.21 अगस्त की रात करीब 12.30 बजे पलसीकर पेट्रोल पंप के सामने दोलतगंज निवासी अजय वर्मा और अयुष वर्मा पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था.

हमले के बाद आरोपी कार से भाग निकले थे. इस वारदात में गब्बर चिकना के बेटे पियूष वर्मा, अयुष वर्मा, गप्पु उर्फ सुमित और सोनू वर्मा शामिल थे. इनके दो साथी गंजु उर्फ निलेश परमार और एक नाबालिग को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी बाणगंगा क्षेत्र में छिपे हैं. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पियूष, अयुष और गप्पु उर्फ सुमित को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से घटना में इस्तेमाल कार और चायनीज चाकू भी बरामद किया. तीनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

उद्योगपतियों ने दिखाया उत्साह,12वां व्यापार मेला होगा ऐतिहासिक

Thu Aug 28 , 2025
सतना:विन्ध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज,सतना द्वारा 19 से 29 दिसम्बर तक 11 दिवसीय 12वां विन्ध्य व्यापार मेला आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक सतना के उद्योग जगत से जुड़े व्यापारियों के साथ बुधवार सायं 04 बजे चेम्बर सभागार सतना मे चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा […]

You May Like