वैष्णो देवी मार्ग में बारिश के कहर से 32 श्रद्धालुओं की मृत्यु दुखद : खरगे

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने माता वैष्णोदेवी मार्ग पर भारी बारिश तथा भूस्खलन के कारण 32 श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी मार्ग पर भारी बारिश तथा भूस्खलन से 32 लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुःखद है। मैं सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।”

उन्होंने जम्मू कश्मीर के साथ ही अन्य राज्यों में भारी बारिश के कारण मची तबाही पर भी गहरी चिंता व्यक्त की और कहा “जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई राज्य-अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं। हिमाचल की हमारी कांग्रेस सरकार और प्रशासन की टीमें पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। इस मुश्किल स्थिति में मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं से अपेक्षा करता हूँ कि वे पीड़ितों की हर संभव मदद करें।”

कांग्रेस पार्टी ने भी एक्स पर इस घटना पर दुख जताया और कहा कि माता वैष्णो देवी मार्ग पर भारी बारिश तथा भूस्खलन से कई लोगों की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। ईश्वर से घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

 

 

Next Post

गुजरात में मनाया जाएगा ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’

Wed Aug 27 , 2025
गांधीनगर, 27 अगस्त (वार्ता) गुजरात में 29 से 31 अगस्त के दौरान ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारत के खेल जगत के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के भारतीय खेल-कूद क्षेत्र में दिए गए योगदान को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष 29 अगस्त को […]

You May Like