घर में छुपा रखा था 11 किलो गांजा, तस्करी में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

सीहोर. भैरूंदा पुलिस ने एक महिला को गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा है तो आष्टा पुलिस ने भंवरा गांव के एक ग्रामीण के घर से 11 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. जानकारी के अनुसार जिले की भैरूंदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला द्वारा अपने घर से अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचा जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी 55 वर्षीय कान्तीबाई पत्नि मनोहर कौशल निवासी सर्वहारा कालोनी को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया. महिला के कब्जे से कुल 1 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद किया. जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपए बताई जाती है. महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

उधर,ग्राम भंवरा में एक व्यक्ति के घर पर छापामार कार्यवाही की. जिसमें 11 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 लाख 84 हजार रुपए बताई जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भंवरा में एक व्यक्ति गांजे की तस्करी करता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर पर छापामार कार्यवाही की. जहां आरोपी बालमुकुंद परमार के घर की तलाशी के दौरान 11.5 किलो गांजा बरामद किया गया.

Next Post

क्रीड़ा प्रतियोगिता: 7वीं वाहिनी SAF भोपाल बना चैम्पियन 

Thu Jun 19 , 2025
भोपाल। विसबल दक्षिणी जोन क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 16 से 19 जून तक 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल द्वारा सफलतापूर्वक कराया गया। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में 09 टीमों ने 29 खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर रहे। 339 खिलाड़ियों ने […]

You May Like