भोपाल: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने आज कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। नेहा बग्गा ने कहा कि जब किसी नेता की सोच खोखली हो, तो वह महिलाओं को बदनाम करने के लिए झूठे आंकड़ों का सहारा लेता है।
उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी का बयान सिर्फ़ आंकड़ों की नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान की हत्या है। नेहा ने कहा, ये महिला नहीं, आपकी मानसिकता नशे में डूबी है।
