आरटीओ स्वाति पाठक ने ली बस ऑपरेटरों की बैठक, नियमों के सख्त पालन के निर्देश

दमोह:शुक्रवार को नवागत जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती स्वाति पाठक ने दमोह जिले के समस्त बस ऑपरेटरों के साथ बैठक की।बैठक में डीटीओ ने बस मालिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही यात्री सुरक्षा को लेकर नियमों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश भी दिए।श्रीमती पाठक ने कहा कि वर्षा काल में पुल-पुलियों पर पानी होने की स्थिति में चालक जबरदस्ती बस न निकालें। यदि इस नियम का उल्लंघन किया गया तो संबंधित बस मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी यात्री बसों में बीमा, परमिट, फिटनेस सहित सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने को कहा। चेकिंग अभियान के दौरान कोई अनियमितता पाए जाने पर वाहन जब्त कर चालानी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित बस यूनियन के पदाधिकारियों ने यात्री सुरक्षा के लिए हर संभव नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया और जिला परिवहन अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Next Post

दतिया में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-163 लागू

Sat Jul 11 , 2026
दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय दण्डाधिकारी, दतिया द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि 10 जुलाई 2026 की रात्रि […]

You May Like