मुर्मु ने बुद्ध पुर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती मुर्मु ने बुधवार को अपने संदेश में कहा, “ बुद्ध पुर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व समुदाय में विद्यमान भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

करूणा के अवतार भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, शांति और संपूर्ण मानवता तथा जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम भावना का संदेश दिया है। भगवान बुद्ध ने कहा था ‘अप्प दीपो भव’ अर्थात अपने दीप स्वयं बनों। उन्होंने सहिष्णुता, आत्मज्ञान और सदाचार की शिक्षा दी जो हमें मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। उनका अष्टांगिक मार्ग हमें सार्थक जीवन की राह दिखाता है।

आइये हम सब भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करके सामाजिक समरसता को मजबूत करें और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।”

Next Post

राधा कृष्ण मंदिर में मूर्तियों को अन्य स्थल पर विस्थापित किया गया

Thu May 23 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email केडी गेट से इमली तिराहा तक धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्यवाही अल सुबह 5 बजे से की गई मय पुलिस फोर्स प्रशासनिक अधिकारियों में ए डी एम अनुकूल जैन एस डी एम लक्ष्मी नारायण गर्ग नगर […]

You May Like

मनोरंजन