सक्षम नेतृत्व के लिए मोदी को वोट दे:डॉ मोहन

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही पहुँचे मुख्यमंत्री मैहर मांगा आशीर्वाद

सतना।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को मैहर पहुंच कर चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर के पहले दिन माता शारदा के दर्शन कर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मैहर के घण्टाघर में सतना संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि ये चुनाव गणेश सिंह का नहीं, नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बना कर देश को सक्षम नेतृत्व के हाथ मे सौंपने का है। क्योंकि देश को दुनिया के नंबर वन बना कर भारत की जय जयकार कराने के लिए सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति ऐसी है जहां भगवान को भी भोग लगा कर भोजन किया जाता है,हम जिओ और जीने दो की भावना पर भरोसा करने वाले देश के लोग हैं। भाजपा सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास के उद्देश्य से काम करती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की समृद्धि,जनता की खुशहाली और विकास के लिए समर्पण के साथ काम किया है। जो काम कांग्रेस कभी नहीं कर सकी वह काम कर के दिखाया है। मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा के लिए ट्रिपल तलाक खत्म किया,भारत के अभिन्न अंग कश्मीर से कलंकित धारा 370 हटाई और अयोध्या में हमारे आराध्य भगवान श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनवा कर प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस बार की रामनवमी भी अनुपम होगी। मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना है। सीएम ने कहा कि आज देश मे हर जगह एक ही नारा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। इसलिए देश की समृद्धि- विकास और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए आप सभी का सहयोग वोट के रूप में भाजपा के लिए आवश्यक है।

नर्मदा जल भी आएगा

सीएम डॉ यादव ने कहा कि मैहर के लिए जो भी घोषणाएं हुई हैं,वो सब पूरी की जाएंगी। नर्मदा का जल भी आएगा, माई की पैड़ी भी बनेगी और भव्य मां शारदा लोक का निर्माण भी होगा। आज सुखद संयोग है कि माता शारदा के चरणों मे मत्था टेक कर नवसंवत्सर के पहले दिन जनता से मिलने का अवसर मिला।शक्ति आराधना के पर्व पर विजय का आगाज माता रानी और आप सभी के आशीर्वाद के साथ हो रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सतना जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा,मैहर जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी,भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद गणेश सिंह,मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ,जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल,पूर्व विधायक मोतीलाल तिवारी,भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष फूल सिंह टेकाम, भाजपा नेता धीरज पांडेय,बालेन्द्र गौतम,संतोष सोनी,रामकृपाल पटेल,विश्वनाथ तिवारी,कैलाश गौतम,रूपनारायण पटेल रूपे, धीरेंद्र द्विवेदी भक्कन, सावन जायसवाल आदि भी मौजूद रहे।

Next Post

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ ने दिया इस्तीफा

Tue Apr 9 , 2024
नयी दिल्ली, 09 अप्रैल (वार्ता) पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुरिंदर चावला ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि […]

You May Like