पानी के लिए लोगों ने लगाया जाम तो निगम प्रशासन आया हरकत में

ग्वालियर: गेंडेवाली सड़क वार्ड 36 में पीने के पानी की समस्या गंभीर हो गई है। रात 2 बजे नल खोले जाते है जिससे सैकड़ों घरों के लोग पानी भरने से वंचित रहते है। आज रात 8 बजे नल नही खोलने पर क्षेत्रीय लोगो ने गेंडे वाली सड़क पर पुलिस के वैरिकेट्स लगाकर डाक्टर मोती रामानी के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, अनेक महिलाएं और पुरुष सड़क पर बैठ गए।

तभी अचानक वहां से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट बांके बिहारी जोशी निकले तो जनता ने उनसे आपबीती सुनाई। एडवोकेट जोशी ने तुरंत नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह को बताया कि यहां पर पानी को लेकर रात के समय क्षेत्रीय जनता ने चक्का जाम लगा रखा है, पानी की समस्या है, लोग परेशान हो रहे है, पानी रात की बजाए सुबह या शाम को खोलिए, रात 2 बजे खोलने का कौन सा तरीका है, तब कमिश्नर ने आज से ही रात 8,30 बजे से रोजाना पानी सप्लाई का आश्वासन दिया और तुरान पीएचई के एई शाक्य को भेजकर पानी सप्लाई के लिए बोला। इसके बाद एडवोकेट जोशी के कहने पर और नियमित पानी सप्लाई के आश्वासन पर जनता ने चक्का जाम खोल दिया, चक्काजाम के दौरान जोशी ने एक एंबुलेंस में मरीज को भी निकलवाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।

Next Post

सरकारी जमीन की खरीदी-बिक्री करने के मामले में हाईकोर्ट सख्त

Wed May 22 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email एफआईआर खारिज किये जाने से किया इंकार जबलपुर: सरकारी जमीन की खरीदी-बिक्री करने में मामले में धोखाधड़ी व जालसाजी के तहत दर्ज की गयी एफआईआर को खारिज किये जाने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर […]

You May Like

मनोरंजन