
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत शंकर नगर में रहने वाले व्हीकल फैक्ट्री में पदस्थ चार्जमेन के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी एवं सोने चांदी के जेवर चुरा कर ले गए।
पुलिस ने बताया कि मुन्नालाल विश्वकर्मा 70 वर्ष निवासी शंकर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह व्हीकल फैक्ट्री से चार्जमेन के पद से रिटायर्ड है। 9 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर ससुराल अम्बिकापुर त्यौहार मनाने चला गया था। शाम लगभग 4/30 बजे वह पत्नी के साथ घर वापस आकर देखातो ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला था, अंदर समान अस्त व्यस्त था, कमरे मे रखी अलमारी चैक करने पर उसमें रखी सोने की 3 अंगूठी,1 मंगल सूत्र,1जोड़ी झुमकी,1 टाप्स, एक हार, 02 जोड़ी कंगन, चांदी की 3 जोड़ी पायल, 6 कड़े, 3 जोड़ी बिछिया, नगदी 10 हजार रू अलमारी में नही थे।
