स्कूल वैन की टक्कर से वृद्ध की मौत

सतना:जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलुहा गांव में मंगलवार को हुई सडक़ दुर्घटना के चलते एक वृद्ध की मौत हो गई. घर से निकलकर खेत की ओर जा रहे वृद्ध को स्कूल वैन ने पीछे से टक्कर मार दी. गंभीर तौर पर घायल वृद्ध ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्र्राम कुलुहा निवासी वृद्ध रामबहोर साकेत मंगलवार की सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे.

बताया गया कि जैसे ही वे घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंचे वैसे ही पीछे से आर रही एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामबहोर गंभीर तौर पर घायल होकर नीचे गिर गए. जिसके फौरन बाद ही स्कूल वैन का चालक वहां से वाहन सहित भाग निकला. उसी दौरान उक्त मार्ग से होकर रिछारी के उप सरपंच सूर्यप्रताप सिंह गुजरे.

वृद्ध रामबहोर को लहुलुहान हआलत में घायल पड़ा देख वे उन्हें लेकर रामपुर बघेलान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. जहां पर वृद्ध की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के बावजूद भी वृद्ध रामबहोर की हालत और बिगड़ती चली गई. लिहाजा कुछ समय बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

Next Post

आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर वापस लौटी कानपुर पुलिस

Wed Aug 13 , 2025
सतना : कानपुर में दो लोगों की हत्या करने के बाद सतना पहुंचे आरोपी ने होटल के कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी थी. इस मामले की जानकारी होने पर कानपुर पुलिस की टीम भी जांच करने के लिए मंगलवार को सतना पहुंची. आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करने […]

You May Like