जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत मां कृपा परिसर स्थित कठौंदा स्थित एक मकान में चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र एक लाख रूपए नगद समेत सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मां कृपा परिसर स्थित कठौंदा निवासी सुरेश कुमार चौरसिया ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह 11 अगस्त की रात्रि एक बजे वह परिवार के साथ ससुराल गया था, घर में ताला लगा था, मंगलवार को घर पहुंचे तो ताला टूटा था अलमारी टूटी पड़ी थी। एक लाख रूपए नगद, सोने की मनचली, झुमका, करधन, अगंूठी, समेत अन्य सोने चांदी के जेवरात गायब थे।
