
इंदौर. राजेंद्र नगर पुलिस ने जिला बदर की अवधि के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. देर रात 8/ई राजेंद्र नगर में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल सावे जो वर्तमान में सुखनिवास में रह रहा था, को उसके घर के पास ही घूमते हुए पकड़ा गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साहिल के खिलाफ पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और प्रशासन ने उसे कुछ समय के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए थे. इसके बावजूद वह प्रतिबंधित क्षेत्र में मौजूद था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
