ममता बनर्जी की हालत स्थिर, चेहरे पर लगे चार टांके

कोलकाता, 15 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर चार टांके लगे है और उनकी हालत स्थिर है। सुश्री बनर्जी को कालीघाट स्थित अपने घर में गिरने के बाद गुरुवार शाम एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगाया तथा सीटी स्कैन सहित सभी आवश्यक परीक्षण किए। सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात को छुट्टी दे दी गई। वह घर पर ही रहना चाहती थीं।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उसकी पार्टी अध्यक्ष को गंभीर चोट लगी है और उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें उनके सिर से खून बहता दिख रहा था।

Next Post

कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक ने छोड़ा पार्टी का साथ, दरबार समेत कई ने थामा भाजपा का दामन

Fri Mar 15 , 2024
भोपाल, 15 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक ने आज पार्टी का साथ छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा […]

You May Like