मतदाता सूची में गड़बड़ी वाली राहुल गांधी की प्रेस वार्ता का पीसीसी में हुआ पुनः प्रसारण

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी पर की गई पत्रकार वार्ता का पुनः प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।मुकेश नायक ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उजागर तथ्य लोकतंत्र पर आघात हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने, एक व्यक्ति का कई स्थानों पर पंजीकरण, और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम काटने जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं।

नायक ने दावा किया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट बीजेपी के पक्ष में डलवाए गए और कई मतदान केंद्र बदल दिए गए।उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी, जिसमें राज्यभर में जनजागरण कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

Next Post

मप्र को बड़ी सौगात, औबेदुल्लगंज में रेल कोच निर्माण इकाई का शिलान्यास

Sun Aug 10 , 2025
औबेदुल्लागंज: जिले के उमारिया में बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग इकाई का शिलान्यास करते हुए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने औबेदुल्लगंज के दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आज मध्यप्रदेश को बहुत बड़ी सौगात मिली है। यह इस क्षेत्र के लिए बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने विश्वास जताया […]

You May Like