
देवसर। जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम कटौली गांव निवासी युवक प्रिंस द्विवेदी का शव भरूहा के जंगल में लटकते हुये मिलने से आज गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये जांच पड़ता करने में जुटी हुई है। वही मृतक के परिजनों ने प्रिंस के मौत पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कटौली गांव निवासी प्रिंस द्विवेदी पिता स्व. विशेश्वर द्विवेदी आज दिन शुक्रवार की सुबह 7 बजे घर से निकला है। जिसके बाद 10 बजे भरूहा के जंगल में फांसी के फंदे से झूलने की सूचना परिजनों को मिली। इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि परिवार के ही लोगों के प्रताड़ना से प्रिंस ने शायद ऐसा दुश्वाहस भरा कदम उठाया है। उसके पूर्व थाने में मारपीट की शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस कुछ भी नही की। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
