जंगल में दलित युवती से गैंगरेप, प्रेमी पर डंडा से हमला 

सीधी। जंगल में दलित युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती अपने प्रेमी के साथ जंगल में घूमने और फोटो खिंचाने गई थी। यहां पांच बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद युवती से गैंगरेप किया। घटना चुरहट थाना क्षेत्र के कठौतहा के समीपी जंगल की है। मंगलवार को वारदात के बाद पीड़िता रोती-बिलखती जंगल से बाहर गांव में आई। उसने भवन निर्माण का काम कर रहे लोगों से मदद मांगी और आपबीती सुनाई। सरपंच पति दलबीर सिंह को युवती ने बताया कि वह प्रेमी के साथ जंगल बाहर आने के लिए नीचे उतर रही थी, तभी आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और उसके प्रेमी के सिर पर डंडा मारा। वह जमीन पर गिर पड़ा। तीन आरोपी पीड़िता को जंगल की ओर खींचकर ले गए, जबकि दो युवक प्रेमी को पकड़े रहे। पीड़िता ने बताया कि वह गिड़गिड़ाती रही। उसने आरोपियों के पैर भी पकड़े, लेकिन वे नहीं माने।

दोनों के मोबाइल छीनकर भागे आरोपी

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकाया कि अगर किसी को बताया तो दोनों को जान से मार देंगे।

दोनों के मोबाइल भी छीन लिए। किसी तरह खुद को संभालते हुए पीड़िता जंगल से दोपहर करीब 2.30 बाहर आई। इसके बाद दलवीर सिंह गोंड ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में गई। वहां एक टॉवल और कुछ जगहों पर संघर्ष के निशान मिले। वहीं, पुलिस पूरी रात गांव-गांव जाकर पूछताछ करती रही और संदिग्धों की तलाश जारी रही।

इनका कहना है-

घटना की जानकारी सबसे पहले सेमरिया थाने को मिली थी, क्योंकि पीड़िता पहले वहां पहुंची। अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद मामला मंगलवार देर रात चुरहट थाने में दर्ज किया गया। फिलहाल संदिग्धों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है।

आशुतोष द्विवेदी,एसडीओपी चुरहट

Next Post

मेजर जनरल संजय गौतम ने संभाला कार्यभार 

Wed Aug 6 , 2025
जबलपुर। मेजर जनरल संजय गौतम ने मध्य भारत एरिया के चीफ ऑफ़ स्टाफ का कार्यभार औपचारिक रूप से ग्रहण किया। उन्होंने मेजर जनरल पीएस दहिया से इस पदभार को ग्रहण किया, जो हाल ही में शानदार सैन्य सेवा काल के उपरान्त सेवानिवृत हो चुके हैं। जनरल अफसर दिसंबर 1993 में […]

You May Like