जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा पर पेंचकस से हमला करते हुए उसे परेशान करने वाले शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश करने के पहले पुलिस ने उसकी हेकड़ी निकाली। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया हैं। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय युवती कॉलेज छात्रा है।
शुक्रवार दोपहर जब वह कॉलेज से लौट रही थी तभी मनीष कोल ने उसे जबरदस्ती रोकने के बाद छेड़छाड़ की इसके बाद शादी का दबाव बनाया, मना करने पर उस पर पेंचकस से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को मानेगांव तालाब के पास दबिश देकर गिरफ्तार किया। रविवार को उसका जुलूस निकालने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
