कावड़ यात्रा के दौरान टैंकर उपलब्ध कराएंगे शुद्ध जल

सीहोर. नगर के सीवन नदी घाट से कुबेरेश्वर धाम तक 6 अगस्त को कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. यह कावड़ यात्रा सीवन नदी घाट से प्रारंभ होकर कुबेरेश्वर धाम पहुंचेगी. कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कावड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए सीवन नदी घाट एवं कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया.

कलेक्टर बालागुरू के ने कावड़ यात्रा के दौरान सीवन नदी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए घाट पर मोटरबोट एवं अन्य संसाधनों के साथ होमगार्ड जवानों एवं अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सीवन नदी घाट एवं कुबेरेश्वर धाम पर फायर ब्रिगेड, फायर फाइटर, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देश दिए हैं. कावड़ यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर शुद्ध पेयजल के टैंकर की उपलब्धता के भी निर्देश दिए हैं. एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों को कावड़ यात्रा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एएसपी सुनीता रावत, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

आगामी छह अगस्त को निकाली जाने वाली भव्य कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की जाएगी. इसके अलावा दो दर्जन से अधिक डीजे शामिल किए गए हैं. इसमें प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बाबा डीजे, झारखंड से सार्जन डीजे, उत्तरप्रदेश के रावण डीजे, एमजे साउंड मेरठ, दिल्ली से कसाना डीजे, छत्तीसगढ़ पावर जोन, देव आडिया, महाराष्ट्र के प्रशांत डीजे, गुजरात के त्रिनेत्र डीजे, श्याम बैंड इंदौर, धुमाल भिलाई रहेंगे.

 

 

Next Post

खंबे पर काम कर रहे युवक की मौत

Sat Aug 2 , 2025
बुधनी. नज़दीक शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सागपुर में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई मृतक यूवक की पहचान विनोद कुशवाह उम्र 26 साल निवासी भोपाल के रुप में हुई है जो खंबे पर चढ़कर 11 केवी की लाइन पर कार्य कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शी वीरू कुशवाह […]

You May Like