झगड़े के बाद धमकाने बाहर से बुलाए हथियारबंद बदमाश, बारिश में बाइक फिसलने के बाद भागे

ग्वालियर: पड़ोसी से झगड़े के बाद हथियार लेकर कुछ बदमाश धमकाने के लिए आए, लेकिन तेज बरसात के बीच गली में कीचड़ होने से बदमाशों की बाइक फिसल गई. यह घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई. इन फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. यह मामला कंपू थाना क्षेत्र के अवाड पुरा इंदिरा नगर का है. बताया गया कि आस पड़ोस में रहने वाले आसू कुरैशी और गोविंदा कुरैशी में नल से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था.

आरोप है कि इसके बाद आशु कुरैशी की तरफ से गोविंद कुरैशी को धमकाने के लिए तीन हथियारबंद बदमाश मोहल्ले में बाइक से पहुंचे थे. लेकिन वे रपटकर गिर पड़े. यह घटना सीसीटीवी मे कैद हुई है. आशु और गोविंदा कुरैशी के बीच झगड़े के बाद कंपू थाने में एफआईंआर दर्ज हुई थी. इसके बाद बदमाश बाइक से धमकाने पहुंचे थे. इस फुटेज को उन्होंने पुलिस को सौंपा. अब पुलिस आरोपियों का पता करने में जुटी है.

Next Post

जेबकतरे ने अधिवक्ता की काटी जेब

Thu Jul 31 , 2025
जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत गलगला बाजार में जेबकतरे ने अधिवक्ता की जेब काट ली। पुलिस के मुताबिक अमित कुमार विश्वकर्मा निवासी उखरी लहरी बाबा आश्रम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अधिवक्ता है। गलगला बाजार आया था और पर्स जेब में रखा था। बाजार करने व्यस्त हो गया। इसी बीच […]

You May Like