संत कुटीर का लोकार्पण होगा, मोहनी एकादशी मनाई

मुरार। ब्राह्मण सभा मुरार द्वारा भगवान परशुराम मंदिर घास मंडी मुरार में मोहनी एकादशी पर विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की पूजा कर मोहनी एकादशी मनाई गई।

इस अवसर पर महंत हरिदास ने कहा कि भगवान विष्णु ने अमृत कलश को सुरक्षित करने के लिए आज के दिन मोहनी रूप धारण करके अमृत कलश को बचाकर देवी देवताओं को रसपान कराया था। सभी के सुख समृद्धि शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए आज का पूजन दान महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राम पाठक ने कहा कि मंदिर में संत कबीर का निर्माण लगभग पूरा होने जा रहा है जिसका लोकार्पण 2 जून को रविवार को शाम 7 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर नरेश कटारे, कांत शर्मा, श्याम पाठक, ब्रह्म दत्त शास्त्री आदि उपस्थित थे।

Next Post

नाले के समान बह रही परियट नदी

Sun May 19 , 2024
गोबर, मृत मवेशी के अवशेष, कूड़ा कचरे से झाग छोड़ रहा पानी   नवभारत, जबलपुर। शहर की सीमाओं से लगातार कई वर्षों से बहती आ रही नर्मदा की सहायक नदी कहे जाने वाली परियट नदी अब नाले के समान बहती हुई नजर आ रही है। जहां पर पनागर के पास […]

You May Like