
ग्वालियर। ग्वालियर शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से बिगड़ गया है। हालत यह है कि ग्वालियर शहर की दर्जनों कालोनियां जल भराव की चपेट में आ गई है, तो वहीं कुछ मकानों की दीवारें बारिश के पानी से गिर गई है। शहर के सबसे वीवीआईपी रोड़ पर मौजूद मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का बगलें में भी सीवर का पानी भर गया।
स्पीकर के बंगले के परिसर में सीवर का पानी भर गया। सीवर का पानी थोड़ा बहुत नहीं बल्कि घुटनों से ज्यादा भरा हुआ था। बंगले के अंदर खुद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे। नगर निगम की दो गाड़ियों से पानी को बाहर निकाला गया। ऐसे में नरेंद्र सिंह से मिलने के लिए आने वाले लोग बेहद परेशान हो रहे क्योंकि जल भराव बहुत ज्यादा था।
