फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे: अनुराग ठाकुर

कांगड़ा, (वार्ता) केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जो आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी हैं, ने गुरुवार को कहा कि वह हमीरपुर की जनता के सहयोग से इस बार फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

श्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के साथ मोदी सरकार 400 से ज्याद सीटें जीतेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बिखर चुकी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियां हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और उनके गठबंधन का अहंकार है। उन्होंने कहा कि वे एकजुट नहीं हैं और उनके पास न तो नीति है, न नीयत है और न ही नेतृत्व।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उनके सहयोगी देश को बांट रहे हैं और टुकड़े-टुकदे गैंग से समर्थन ले रहे हैं। कांग्रेस और उनका गठबंधन देश को क्षेत्र, समाज और वर्ग के आधार पर विभाजित कर रहा है, जबकि मोदी सरकार सबका साथ, सब का विकास में विश्वास रखती है। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग 60 वर्षों तक देश पर शासन करने के बाद भी संवैधानिक संस्थाओं में विश्वास नहीं करते हैं, वे अब हर चीज पर उंगली उठा रहे हैं।

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को 2014 में लोकसभा में विपक्ष के नेता के लिए भी सीटें प्राप्त नहीं हुई थीं और 2019 में भी यही हुआ और अब उन्हें अपनी नकारात्मक राजनीति के कारण और भी कम सीटें मिलेंगी, उनके पास कोई विकल्प नहीं है और एकमात्र गारंटी मोदी हैं।

Next Post

निर्वाचन आयोग चुनावी बॉन्ड के सीलबंद कवर दस्तावेज की वापसी के लिए शीर्ष अदालत पहुंचा

Fri Mar 15 , 2024
नयी दिल्ली, (वार्ता) उच्चतम न्यायालय शुक्रवार, 15 मार्च को निर्वाचन आयोग द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई करेगा, जिसमें ईसीआई ने 12 अप्रैल 2019 और 2 नवंबर, 2023 को पारित आदेशों के अनुसार शीर्ष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए सीलबंद कवर दस्तावेजों को वापस करने की मांग की है। […]

You May Like