हरदा में शांति: करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह रिहा , बाकि लोग भी आज हो जायेंगे रिहा

हरदा:सोमवार सुबह करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर सहित चार लोगों को रिहा किया गया। रिहाई एसडीएम कुमार शानू देवड़िया की मौजूदगी में हुई। प्रशासन ने जीवन सिंह शेरपुर को जिला सीमा से बाहर छोड़ा है। एसडीएम कुमार शानू ने बताया कि बाकि लोगों को भी हम रिहा कर रहे है ।रिहाई के बाद करणी सेना परिवार के अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर ने सोशल मीडिया पर विडियो जारी कर कहा कि हम चार साथियों को रिहा किया गया है।

बाकि साथियों को भी आज दिन में रिहा कर दिया जाएगा। अभी कोई साथी हरदा न आए। आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन तारीख नई तय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हमारी लड़ाई न्यायिक और लोकतांत्रिक है। हम कभी समझौता नहीं करेंगे।सोमवार को दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हरदा पहुंच रहे हैं। वहीं कलेक्टर द्वारा जो कल प्रतिबंधित धारा 163 लगाई गई थी , उसे आज हटा दी गई है।

Next Post

थोक मुद्रास्फीति में गिरावट जारी , जून में शून्य से भी नीचे पहुंची

Mon Jul 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) खाद्य वस्तुओं, खनिज तेलों, कच्चा तेल और विनिर्मित मूल धातुओं के भावों में सालाना आधार पर नरमी के चलते थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रा स्फीति (अनंतिम) जून, 2025 में गिर कर शून्य से 0.13 प्रतिशत नीचे चली गयी। थोक महंगाई दर में पिछले […]

You May Like