भोपाल: अटल पथ स्थित जैन मंदिर सभागृह में कर्मश्री अध्यक्ष एवं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को हर वर्ष की तरह इस बार भी भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हज़ारों देशभक्त सम्मिलित होंगे।
इस बार की तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर एवं भारतीय सैनिकों के शौर्य को समर्पित रहेगी। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह यात्रा अखंड भारत संकल्प के साथ निकाली जाती है, ताकि राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत हो सके।
