इंदौर:विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया इंदौर रीजनल सेंटर द्वारा प्लानर्स मीट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिटी प्लानर्स विशेषज्ञों ने तेजी से बढ़ती जनसंख्या को लेकर सतत, समावेशी और सुव्यवस्थित शहरी विकास की आवश्यकता पर गहन चर्चा की.इंदौर रीजनल सेंटर के अध्यक्ष डी एल गोयल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।
शहर एवं क्षेत्र के विकास में नगर नियोजन की भूमिका को रेखांकित किया. इसके बाद आई.टी.पी.आई.राष्ट्रीय अध्यक्ष एन के पटेल ,सचिव वी पी कुलश्रेष्ठ, शुभाशीष बैनर्जी, मध्यप्रदेश रीजनल चैप्टर भोपाल से विष्णु खरे, सुमित गोठी एवं उपाध्याय उपस्थिति थे. सभी शहरी विकास में नियोजकों की भूमिका को ज्यादा सशक्त बनाने पर जोर दिया.
इस मौके पर आईटीपीआई इंदौर रीजनल सेंटर की सचिव प्रकृति सेठी ने कहा कि यह संयोग है कि आज गुरु पूर्णिमा भी है और एक ऐसा दिन जो हमें हमारे मार्गदर्शकों की याद दिलाता है. नगर नियोजक भी समाज के लिए एक दृष्टा और मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं. आज का दिन हमें अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों की याद दिलाता है. आयोजन का उद्देश्य आपसी संवाद और सहयोग से नगर नियोजन को जनसंख्या प्रबंधन से जोड़ते हुए भविष्य की रणनीति तैयार करना था
