मंत्री और महापौर ने रेवती रेंज पर पौधरोपण की तैयारियों का जायजा लिया

इंदौर:शहर में पर्यावरण संरक्षण तथा हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु वृहद वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया गया है. नगर निगम द्वारा गत वर्ष रेवती रेंज पहाड़ी पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत रिकॉर्ड स्तर पर 12 लाख पौधों का रोपण किया गया था, जो कि जनभागीदारी और प्रशासनिक समन्वय का अनुपम उदाहरण था. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम इंदौर द्वारा आगामी 12 जुलाई 2025 को एक बार पुनः बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 20 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा.

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज रेवती रेंज में वृहद वृक्षारोपण हेतु स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा रोपण स्थल रेवती रेंज पहाड़ी का भौतिक अवलोकन कर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए. उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, पौधों की प्रजातियों के चयन, सिंचाई व्यवस्था और संरक्षण रणनीति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.
विभिन्न संगठनों की भागीदारी
अभियान में समाज के विभिन्न वर्गों- स्कूल, कॉलेज, स्वयंसेवी संस्थाएं, औद्योगिक संगठन आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. नागरिकों से अपील की गई है कि 12 जुलाई को आयोजित वृक्षारोपण महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और हरित इंदौर- स्वच्छ इंदौर की दिशा में सहयोग प्रदान करें.

Next Post

भवरकुआं क्षेत्र में बनेगी सर्वसुविधा युक्त बहुमंजिला लाईब्रेरी

Tue Jul 8 , 2025
इंदौर: इंदौर में प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं की तैयारियों के लिए विद्यार्थियों की सुविधा की दृष्टि से भंवरकुआं क्षेत्र में सर्वसुविधा युक्त बहुमंजिला स्टडी सेंटर/लाईब्रेरी बनाई जायेगी. इस स्टडी/लाईब्रेरी सेंटर के प्लान को तैयार करने के लिए स्मार्ट सिटी के माध्यम से आर्किटेक्ट की प्रतियोगिता करायी जायेगी. सर्वश्रेष्ठ प्लान तैयार […]

You May Like