40 वर्ष के हुये रणबीर सिंह

मुंबई, 06 जुलाई (वार्ता) बालीवुड के जानेमाने अभिनेता रणवीर सिंह आज 40 वर्ष के हो गये।

06 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह बचपन के दिनो से ही अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे।रणवीर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित यशराज बैनर तले बनी रोमांटिक फिल्म बैड बाजा बारात से की।इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किये गये।

वर्ष 2012 में उन्हें एक बार फिर से यशराज फिल्मस की फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल में काम करने का अवसर मिला।हालांकि यह फिल्म टिकट खिडकी पर कुछ खास कमाल नही दिखा सकी। रणवीर की तीसरी फिल्म लुटेरा प्रदर्शित हुयी है।फिल्म ने टिकट खिड़की पर औसत सफलता हासिल की लेकिन उनका अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया।

वर्ष 2013 में रणबीर सिंह की एक और सुपरहिट फिल्म गोलियो की रासलीला रामलीला प्रदर्शित हुयी।संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।फिल्म ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की।वर्ष 2014 में रणबीर सिंह को एक बार फिर से यशराज बैनर तले बनी फिल्म गुंडे में काम करने का अवसर मिला।कोल माफियाओं के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्म में रणबीर सिंह ने अपनी चॉकलेटी इमेज से अलग हटकर मवाली गुंडेकी भूमिका निभायी1फिल्म में उनका यह अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया। फिल्म गुंडे टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

 

Next Post

बम बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

Sun Jul 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जम्मू, 06 जुलाई (वार्ता) श्री अमरनाथ यात्रा के 7208 तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार सुबह ‘बम बम भोले’ के जयकारों के साथ भगवती नगर स्थित यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर हिमालय में पवित्र गुफा मंदिर के लिए […]

You May Like