सीधी के सिहावल में हुई अब तक सर्वाधिक वर्षा

सीधी:अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 04 जुलाई को सीधी जिले में 21.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 8.0 मि.मी., चुरहट में 14.5 मि.मी., गोपद बनास में 4.0 मि.मी., सिहावल में 19.0 मि.मी., बहरी में 40.4 मि.मी., मझौली में 13.0 मि.मी. और कुसमी में 54.0 मि.मी. वर्षा हुई है।
उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 278.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

01 जून से 04 जुलाई तक तहसील सिहावल में सर्वाधिक वर्षा 406.4 मि.मी. दर्ज की गई है। तहसील रामपुर नैकिन में 113.5, चुरहट में 188.0, गोपद बनास में 197.8, बहरी में 377.7 मझौली में 329.0 मि.मी. और कुसमी में 335.0 मि.मी. औसत वर्षा हुई है जबकि गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 113.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 164.8 मि.मी. औसत वर्षा अधिक हुई है।

Next Post

कैरिबयाई देशों से संबंधों को मजबूत बनायेगा भारत, त्रिनिदाद-टोबैगो के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर

Sat Jul 5 , 2025
पोर्ट ऑफ स्पेन/नई दिल्ली 05 जुलाई (वार्ता) भारत और त्रिनिदाद-टोबैगो ने जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा क्षेत्र की समसामयिक चुनौतियोंं से मिलकर निपटने के लिए सहयोग बढाने तथा भारत-कैरिकॉम साझेदारी को अधिक मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की है। त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा पर आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र […]

You May Like