हादसा: कंटेनर-पिकअप की टक्कर में एक की मौत

सतना : मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 परकि केजेएस मोड़ के निकट हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना पिकअप वाहन और कंटेनर के बीच टक्कर के चलते हुईं. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केजेएस मोड़ के निकट पिकअप वाहन और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ओर जहां दोनोंं वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं दूसरी ओर पिकअप में सवार व्यक्ति की मौत हो गई. घटना होती देख आस पास के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को वाहन से बाहर निकलवाते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

जहां पर जांच किए जाने पर एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान कौशल रेड्डी के तौर पर हुई. बताया गया कि कौशल रेड्डी पिकअप में सवार होकर दिल्ली से उड़ीसा की ओर जा रहे थे. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए घटना के संबंध में विवेचना की जा रही है.

Next Post

दुष्कर्म का आरोपी पुणे में छिपा था, पुलिस ने किया अरेस्ट

Thu Jul 3 , 2025
सतना : शादी का झांसा देकर 4 वर्ष तक लड़की का शोषण करने के बाद आरोपी पुणे भाग गया. मामले की शिकायत मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को पुणे से दबोचकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार […]

You May Like