भोपाल, 02 जुलाई (वार्ता) श्री हेमंत खंडेलवाल के आज मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि उन्हें (श्री खंडेलवाल को) सबसे पहले भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे करने चाहिए।
श्री पटवारी ने श्री खंडेलवाल को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 17-18 महीनों में भाजपा का चेहरा पूरी तरह भ्रष्ट हो चुका है। उन्होंने उम्मीद भरे लहजे में कहा कि श्री खंडेलवाल सरकार में कुछ सख्ती लाएंगे ताकि प्रदेश की जनता को कुछ राहत मिले।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री खंडेलवाल को सबसे पहले भाजपा से चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करवाना चाहिए।
