99 कैमरों की निगरानी के साथ बंदूकधारियों के पहरे में   स्ट्रांगरूम  

कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, मतगणना की  तैयारियां देखी

 

जबलपुर। लोकसभा चुनाव के लिये जबलपुर संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को हुये मतदान के बाद ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विधानसभा वार बनाये गये स्ट्रांगरूम में रखा गया है। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल के जवानों ने संभाल रखी है। स्ट्रांगरूम के पास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। वहीं स्ट्रांगरूम के भीतर और उसके चारों ओर की प्रत्येक गतिविधि पर 99 सीसीटीव्ही कैमरों से नजर रखी जा रही है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने   पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के साथ जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्व विद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण पुस्तिका पर हस्ताक्षर किये। दोनों अधिकारियों ने स्ट्रांगरूम की निगरानी रखने लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरों की संचालन व्यवस्था देखी इसके साथ ही मतगणना की चल रही तैयारियों का अवलोकन भी किया।

लाइव तस्वीरें हो रही प्रदर्शित

राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों समेत उनके अभिकर्ताओं के समक्ष सीसीटीव्ही कैमरों की लाइव तस्वीरें प्रदर्शित करने  एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। इस स्क्रीन पर बारह कैमरों की लाइव तस्वीरें चौबीस घण्टे प्रदर्शित की जा रही हैं।  राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की सुविधा के लिये यहाँ बड़ा पंडाल भी लगाया गया हैं।

Next Post

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Wed May 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर। मझौली थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दरअसल मझौली क्षेत्र अंतर्गत एक शादी समारोह में जमकर हर्ष फायरिंग की गई। वीडियो […]

You May Like