दिनभर तपे सूर्यदेव, शाम को बरसे बदरा

जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों से मौसम की रंगत बदली हुई है। मंगलवार को  सुबह से सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहे। शाम को मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाएं चली। बादलों ने डेरा डाल लिया।  इस दौरान कहीं कहीं बारिश भी हुई।  मौसम विभाग की माने तो एक चक्रवाती परिसंरचरण उत्तर प्रदेश के ऊपर विस्तृत है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के ऊपर अव्यवस्थित है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। वही मध्य प्रदेश से होकर असम तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिससे बादल छा रहे हैं।  मंगलवार  को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस  रिकार्डॅ किया गया। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया   सुबह के वक्त आद्रता 42 और शाम को 31 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पूर्वी हवाएं 7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

बमों के सेल डिमोलिशन ग्राउंड में नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू

Wed May 15 , 2024
  विस्फोट कांड: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बाद सेना जांच में जुटी   एक हजार से अधिक सेल हुए हैं बरामद, सीओडी का ऑपरेशन सप्ताह के अंत तक होगा पूरा     जबलपुर। खजरी-खिरिया बायपास स्थित रजा मेटल इंडस्ट्री में 25 अप्रैल को हुए विस्फोट मामले में सैन्य अधिकारियों की […]

You May Like