जेल में बंद कैदी की उपचार के दौरान मौत

ग्वालियर। केन्द्रीय जेल में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में सजा काट रहे एक बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को तबीयत खराब होने पर जेल प्रबंधन ने उसे जयारोग्य अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज किया है। फिलहाल जेल प्रबंधन ने मृतक कैदी का शव पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजन को सौंप दिया है।

बतादें कि बहोड़ापुर सांझी हाईट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 109 निवासी राजपुर गुड्डू अपनी बहन, जीजा और भांजे को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में साल 2024 से सजा काट रहा था, और उसका मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन था। जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले वह अंतरिम जमानत लेकर अपना इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में करवा रहा था। उसे शुगर और बीपी की शिकायत थी, चार दिन पहले ही वह जेल वापस आया था। उसकी तबीयत खराब होने पर जेल प्रबंधन ने उसे जयारोग्य अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत का पता चलते ही जेल प्रबंधन और बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया।

Next Post

अतिवृष्टि के बाद लापता नौ मजदूरों में से दो के शव मिले, सात की तलाश जारी

Sun Jun 29 , 2025
देहरादून, 29 जून (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के तहसील बड़कोट के सिलाई बैंड के पास शनिवार रात्रि लगभग दो बजे अतिवृष्टि/भूस्खलन होने के बाद लापता कुल नौ मजदूरों में से दो के शव रेस्क्यू टीमों ने खोज लिए हैं । जबकि सात अभी भी लापता हैं। इससे पहले कुल […]

You May Like

Play sound